Jaunpur News : राज्यपाल रेल मार्ग से पहुंचेंगी जौनपुर, दीक्षांत समारोह को लेकर सुरक्षा तैयारियां तेज

Naya Savera Network
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल 27 जुलाई को हेलीकॉप्टर के बजाय रेल मार्ग से जौनपुर पहुंचेंगी। राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर रेलवे पुलिस, जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

रेलवे पुलिस मुख्यालय तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे, प्रयागराज कार्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार राज्यपाल की प्रस्तावित रेल यात्रा को देखते हुए कानपुर, प्रयागराज और जौनपुर की जीआरपी को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे स्टेशनों, प्लेटफॉर्मों और रेल मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के साथ स्थानीय पुलिस, आरपीएफ और रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया है।

राज्यपाल 27 जुलाई को जौनपुर पहुंचकर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उनके आगमन को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में तैयारियां शुरू हो गई हैं, जबकि जिला प्रशासन भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुट गया है।

राज्यपाल के रेल मार्ग से आगमन को देखते हुए रेलवे स्टेशन एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी, ताकि उनका दौरा पूरी तरह सुरक्षित, व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!