Hyderabad News : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सिद्धिविनायक मंदिर में किए दर्शन

Naya Savera Network
हैदराबाद। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को अपनी धर्मपत्नी श्रीमती जानकी शुक्ला के साथ मुंबई के दादर स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।राज्यपाल श्री शुक्ल ने विधि-विधान से पूजा कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी और न्याय के महेश मुदलियार भी उपस्थित रहे। मंदिर प्रशासन की ओर से राज्यपाल एवं उनकी धर्मपत्नी का पारंपरिक स्वागत किया गया। दर्शन-पूजन के दौरान राज्यपाल ने मंदिर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की सराहना करते हुए भगवान श्री सिद्धिविनायक से देश और प्रदेश की उन्नति तथा नागरिकों के सुखद एवं समृद्ध जीवन की प्रार्थना की।



ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!