Ghazipur News : पूर्वांचल स्तरीय जिला प्रतिनिधियों की बैठक हुई संपन्न

Naya Savera Network
पूर्वांचल के आदिवासी मुसहर समाज विजय कुमार आदिवंशी को चुना नेता 
सपा सुप्रीमो से सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल करेगा संपर्क
आदिवंशी के नेतृत्व में प्रदेश कि सभी आदिवासी जातियां, उपजातियां एक सूत्र में होंगी लामबंद 
देवकली, गाजीपुर। स्थानीय क्षेत्र के सोनहौली स्थित हनुमान इंटर कालेज मे रविवार को भारतीय आदिवासी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में पूर्वांचल स्तरीय आदिवासी मुसहर समाज के जिला प्रतिनिधियों की बैठक हरिराम वनवासी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहाकि उत्तर प्रदेश में मुसहर समाज के साथ राजनैतिक दलों ने सदैव सौतेला व्यवहार किया है। देश के आजादी के बाद से आज तक मुसहर समाज को किसी भी दल और राजनीतिक पार्टी ने प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं दिया, सब ने इस समाज को छलावा ही दिया है। जब जब इस समाज पर अत्याचार, उत्पीड़न हुआ, किसी भी नेता ने आवाज नहीं उठाया। जबकि पूर्वांचल के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्रों में आदिवासी मुसहर समाज राजनीतिक दलों को औकात बताने की  कीमत रखता है। बावजूद आदिवासी मुसहरों को राजनीतिक भागीदारी से लगातार वंचित किया जाना एक सोची समझी साजिश है।अब उत्तर प्रदेश का मुसहर चुप बैठने वाला नहीं है। वह आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व ही  कमर कस लिया है।पूर्वांचल का आदिवासी मुसहर समाज समाजवादी पार्टी की ओर आशा और उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है।सबसे दिलचस्प बात यह है कि काफी गहमा गहमी और माथा पच्ची के बाद  पूर्वांचल के जनपदों से बैठक में भाग लेने आये जिला प्रतिनिधियों ने आगामी विधान सभा चुनाव हेतु  सर्वसम्मति से भारतीय आदिवासी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार आदिवंशी को अपना नेता चुन लिया। बैठक में आए जिलों के प्रतिनिधियों ने बताया कि मुसहर समाज को लोडर नहीं लीडर की जरूरत है, विजय कुमार आदिवंशी मुसहर समाज के तेज तर्रार, अनुभवी, कर्मठ, ईमानदार जुझारू नेता एवं कैडराइज्ड समाजसेवी  हैं। ऐसे नेता के चयन पर मुसहर समाज को नाज है। आदिवंशी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कि सभी आदिवासी जातियां, उपजातियां एक सूत्र में लामबंद होंगी।शीघ्र ही आदिवासी मुसहर समाज का सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से संपर्क करेगा। इस अवसर पर शंकर लाल ,राजाराम प्रयागराज,महेंद्र, रामप्रसाद उर्फ पप्पू, लच्छीराम, रामदरश, रमेशकुमार,रामजियावन,गुल्लू प्रसाद, सुनीता समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एस के निराला ने किया।

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन
Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!