Jaunpur News : महीने भर से छत के सहारे टिका बिजली का खंभा

Naya Savera Network
लगातार खंभे में बंधे तार से हो रही है विद्युत आपूर्ति, हादसे को लेकर लोग भयभीत  
मछलीशहर, जौनपुर। नगर के मोहल्ला पूरा काजी में एक बिजली का खंभा एक महीने से मकान की छत के सहारे टिका हुआ है।खंभे में लगे तार से बिजली की आपूर्ति लगातार हो रही है। मोहल्ले के लोगों में अनहोनी को लेकर दहशत का माहौल है। मोहल्ला पूरा काजी निवासी शिव प्रसाद गुप्ता पुत्र हरिश्चंद्र गुप्ता के मकान की छत के सहारे बिजली का खंभा टूटकर टिका हुआ है। महीने भर से व्याप्त समस्या की जानकारी कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई, लेकिन अभी तक खंभे को न तो बदला गया और न ही उसकी मरम्मत कराई गई।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि बरसात के मौसम में तेज हवा चलने के दौरान खंभे के गिरने का खतरा और बढ़ गया है। ऐसे में किसी भी समय जनहानि या बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियो से तत्काल जर्जर खंभे को बदलकर नया खंभा लगाने की मांग की है,ताकि संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।मामले के बाबत एस डी ओ आदित्य मार्कण्डेय का कहना है कि मामला संज्ञान में है।खम्भा नहीं उपलब्ध होने के कारण समस्या का समाधान नहीं हो सका ।खंभा उपलब्ध हो गया है आज कल में बदल दिया जायेगा।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!