Jaunpur News : नालियां जाम, ब्लॉक में धूल फांक रहा ब्लीचिंग पाउडर

Naya Savera Network
गांवों में कूड़ा व जलभराव से बढ़ा बीमारी का खतरा, सफाई व्यवस्था बेपटरी

बरसठी, जौनपुर। बरसात शुरू होते ही विकासखंड के गांवों और बाजारों में सफाई व्यवस्था की पोल खुलने लगी है। नियमित सफाई और कूड़ा संग्रहण के दावों के बावजूद कई स्थानों पर नालियां कचरे और सिल्ट से पटी हैं। जलनिकासी बाधित होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है। ग्रामीणों ने संक्रामक बीमारियों की आशंका जताते हुए तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है। खोइरी ग्राम पंचायत स्थित मियांचक बाजार सहित कई गांवों में लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं कराई गई है। नालियों में जमा कूड़ा और सिल्ट के कारण बरसात का पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे राहगीरों और बाजार आने-जाने वालों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नियमित सफाई और कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था कागजों तक सीमित है।ग्रामीण संतोष कुमार, राहुल, करिया और कमल ने बताया कि गंदगी और जलभराव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। समय रहते नालियों की सफाई और दवा का छिड़काव नहीं कराया गया तो संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर गांवों में ब्लीचिंग पाउडर और मच्छररोधी दवा के छिड़काव की जरूरत है, वहीं ब्लॉक परिसर स्थित पंचायत कार्यालय में बड़ी मात्रा में ब्लीचिंग पाउडर रखा होने के बावजूद उसका उपयोग नहीं हो रहा है। लोगों ने नालियों की सफाई, ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव और फॉगिंग कराने की मांग की है। इस संबंध में एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार ने बताया कि खोइरी ग्राम पंचायत के सफाईकर्मी का वेतन रोका गया है। गंदगी मिलने पर अन्य सफाईकर्मियों को लगाकर सफाई कराई जाएगी तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जाएगा।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!