Jaunpur News : डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक सम्पन्न

Naya Savera Network
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जन सुनवाई कक्ष में डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी (डीसीडीसी) की बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में सहकारिता विभाग, जनपद जौनपुर से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नवगठित बी-पैक्स के गठन, बी-पैक्स को भूमि आवंटन, बी-पैक्स की भूमि को भू-राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने, पैक्स के कम्प्यूटरीकरण तथा बी-पैक्स में सोलर रूफ टॉप लगाए जाने संबंधी एजेंडों पर चर्चा की गई।  जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सहकारिता विभाग से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए, ताकि जनपद में सहकारी संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि बी-पैक्स के सुदृढ़ीकरण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा किसानों को सहकारिता योजनाओं का बेहतर लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने भूमि आवंटन एवं अभिलेखीय कार्यवाही को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए, ताकि नवगठित बी-पैक्स सुचारु रूप से कार्य करना प्रारम्भ कर सकें। साथ ही, पैक्स के कम्प्यूटरीकरण एवं सोलर रूफ टॉप स्थापना जैसे नवाचारों को भी तेजी से आगे बढ़ाने पर बल दिया।
जिलाधिकारी द्वारा नवगठित समितियों के सचिवों को प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए गए। बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी अध्यक्ष महोदय की अनुमति से चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ब्रजेश पाठक सहित अन्य उपस्थित रहे।

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!