Jaunpur News : आठवें वेतन आयोग के संकल्प पत्र में पुराने पेंशनरों को शामिल न करने पर जताई नाराजगी

Naya Savera Network
जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा की मासिक बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सी.बी. सिंह ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया। बैठक में आठवें वेतन आयोग के संकल्प पत्र में जनवरी 2026 से पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों को शामिल न किए जाने पर केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए गए।
जिलाध्यक्ष सी.बी. सिंह ने बताया कि संगठन की दस सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्रदेश स्तर पर पहले चरण में एक हजार पेंशनरों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन 21 जून 2026 को प्रधानमंत्री को भेजा जा चुका है। अब प्रदेश के सभी 75 जनपदों से क्रमवार हस्ताक्षरयुक्त याचिकाएं लखनऊ जीपीओ से पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो दूसरे चरण का आंदोलन भी चलाया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि आठवें वेतन आयोग के संकल्प पत्र में पुराने पेंशनरों के टर्म्स ऑफ रेफरेंस को शामिल न करना सरकार की पेंशनरों को पेंशन पुनरीक्षण और भविष्य में मिलने वाली महंगाई राहत से वंचित करने की मंशा को दर्शाता है। उन्होंने सभी पेंशनरों से हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर संगठन के आंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक में वक्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए मांग की कि जनवरी 2026 से पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों को भी आठवें वेतन आयोग के दायरे में शामिल किया जाए। इसके अलावा पेंशन राशिकरण की वसूली अवधि 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष करने, पेंशन को आयकर से मुक्त करने, कोविड काल में रोकी गई महंगाई राहत का बकाया भुगतान करने, आयुष्मान योजना के तहत चिकित्सा सहायता राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने तथा वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में पूर्व की भांति छूट दिए जाने सहित संगठन की लंबित दस सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई गई।
बैठक को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव, रामकेश यादव, राजपति विश्वकर्मा, कंचन सिंह, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, राम प्रताप यादव, गोरखनाथ माली, नंदलाल सरोज, सूबेदार यादव, मिठाई लाल, दिनेश कुमार सिंह, वी.बी. सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, शैलेंद्र यादव, दसरथ राम और लालचंद यादव सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। बड़ी संख्या में पेंशनर बैठक में उपस्थित रहे। अंत में सभी पेंशनरों के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना के साथ बैठक का समापन किया गया।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!