Bareilly News : आईआईए एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की मंथन बैठक में समस्याओं एवं सुझावों पर विचार-विमर्श

Naya Savera Network
निर्भय सक्सेना
बरेली। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) बरेली चैप्टर एवं खाद्य सुरक्षा विभाग, बरेली के मध्य सकारात्मक संवाद, एफएसएसएआई के प्रावधानों की जानकारी प्रदान तथा खाद्य उद्योगों के समक्ष आने वाली समस्याओं एवं सुझावों पर विचार- विमर्श पर मंथन हुआ। मंथन बैठक में सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) संदीप चौरसिया ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग का उद्देश्य उद्योगों के साथ सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि विभाग उद्यमियों के साथ नियमित संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन हेतु निरंतर कार्य कर रहा है।
मंथन बैठक में डेजिग्नेटेड ऑफिसर राहुल सिंह ने एफएसएसएआई के विभिन्न प्रावधानों, लाइसेंसिंग प्रक्रिया एवं विभागीय कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए उद्यमियों से गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया। चीफ फूड सेफ्टी ऑफिसर अक्षय गोयल ने खाद्य नमूनों की जांच प्रक्रिया, खाद्य सुरक्षा से संबंधित सावधानियों एवं अनुपालन से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी प्रदान की। बैठक के दौरान बी. एल. एग्रो के चेयरमैन घनश्याम खंडेलवाल ने महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि आम उपभोक्ताओं के बीच पर्याप्त जागरूकता का अभाव है। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग इन दोनों श्रेणियों में अंतर नहीं समझ पाते, जिसके कारण उद्योगों के प्रति अनावश्यक भ्रम एवं नकारात्मक धारणा उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग से अनुरोध किया कि इस विषय पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान एवं सेमिनार आयोजित किए जाएं, जिससे उपभोक्ताओं एवं उद्योगों दोनों को लाभ प्राप्त हो सके।
बैठक का शुभारंभ चैप्टर चेयरमैन शेखर अग्रवाल ने कहा कि खाद्य उद्योग देश की अर्थव्यवस्था एवं रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन केवल कानूनी आवश्यकता ही नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं के विश्वास एवं उद्योगों की साख को सुदृढ़ करने का आधार भी है। उन्होंने कहा कि आई. आई. ए. सदैव उद्योगों एवं शासन- प्रशासन के मध्य एक सशक्त सेतु की भूमिका निभाता रहा है और भविष्य में भी उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध रहेगा। ऐक होटल में चैप्टर चेयरमैन कार्यक्रम संचालन मंथन बैठक के संयोजक एवं एम ओ सी राजीव आनंद ने किया।
बैठक में खाद्य उद्योग से जुड़े उद्यमियों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए एफएसएसएआई से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इनमें खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण, नवीनीकरण प्रक्रिया, खाद्य उत्पादों की लेबलिंग, पैकेजिंग मानक, गुणवत्ता नियंत्रण, सैंपलिंग प्रक्रिया, निरीक्षण प्रणाली, खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधान, ऑनलाइन आवेदन प्रणाली तथा नियामकीय अनुपालन जैसे विषय प्रमुख रूप से शामिल रहे।
बैठक में उपस्थित उद्यमियों ने भी खाद्य उद्योग से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं एवं सुझावों को विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखा, जिनमें लाइसेंस नवीनीकरण की समय-सीमा, ऑनलाइन पोर्टल पर आने वाली तकनीकी समस्याएं, निरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं विभागीय समन्वय जैसे विषय शामिल रहे। अधिकारियों द्वारा उद्यमियों को आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से लेते हुए यथासंभव त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
चैप्टर चेयरमैन शेखर अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की मंथन बैठक उद्योगों एवं विभागों के मध्य विश्वास, संवाद एवं सहयोग को मजबूत करने का कार्य करती हैं। अंत में चैप्टर सचिव  धनंजय विक्रम सिंह ने सभी अधिकारियों, अतिथियों एवं उपस्थित उद्यमियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आई. आई. ए. बरेली चौप्टर सदैव उद्यमियों के हितों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तत्पर रहेगा।
बैठक में मुख्य रूप से आशीष गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव मयूर धीरवानी, सतीश अग्रवाल, मनोज पंजाबी, संदीप हरि, तनुज भसीन, राकेश धीरवानी, शंकर अग्रवाल, तुषार गोयल, अंकित गोयल, सुनीत मूना, दिलीप खंडेलवाल,  विभोर गोयल, अंकित बंसल, अनुज मेहरोत्रा, अशोक मित्तल सहित लगभग 40 उद्यमियों ने सहभागिता की। 

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से समस्त देशवासियों को गुरु पुर्णिमा, श्रावण मास की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं



LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!