Jaunpur News : बिजली के खंभे में उतरे करंट से गाय की मौत, विभाग पर लापरवाही के आरोप

Naya Savera Network
जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के बड़ा गांव में सोमवार देर रात बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी है। उनका आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

ग्रामीण सन्तू गौड़ ने मंगलवार सुबह बताया कि ट्रांसफार्मर से टावर तक जाने वाला बिजली का केबल बिना इंसुलेटर के लोहे के खंभे पर लगा है। हल्की बारिश के दौरान इसी खंभे में करंट उतर आया। इसी दौरान रास्ते से गुजर रही गाय खंभे के संपर्क में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ग्रामीण अजय गौड़ का कहना है कि खंभे में करंट उतरने की शिकायत कई बार बिजली विभाग से की गई, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यदि समय रहते मरम्मत कराई गई होती तो इस हादसे से बचा जा सकता था।

पशुपालक ने बताया कि मृत गाय दो माह बाद बछड़े को जन्म देने वाली थी। उसकी मौत से उन्हें लाखों रुपये के पशुधन का नुकसान हुआ है। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, क्षतिग्रस्त लाइन को तत्काल दुरुस्त कराने और पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!