Jaunpur News : राममंदिर में हुई चोरी के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाली सद्बुद्धि पद यात्रा

Naya Savera Network
राममंदिर के नाम पर हुई लूट की जिम्मेदारी लेते हुए योगी आदित्यनाथ और नरेंद्र मोदी इस्तीफा दे: डा. प्रमोद
जौनपुर। राममंदिर अयोध्या में हुई चंदा चोरी और चढ़ावे में बड़े पैमाने पर घपला किए जाने तथा सरकार द्वारा मुख्य आरोपियों को बचाये जाने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर कांग्रेस कार्यालय सब्जी मंडी इंदिरा भवन से सद्भावना पुल के पास स्थित केरारवीर मंदिर तक सद्बुद्धि पद यात्रा जुलुस निकाल कर राममंदिर चोरी कांड के मुख्य आरोपियों को जेल भेजे जाने की मांग की। पदयात्रा समापन के बाद केरारवीर मंदिर परिसर में कांग्रेसियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। सद्बुद्धि पदयात्रा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि आस्था के नाम पर भाजपा सरकार के संरक्षण में राममंदिर में जमकर लूटपाट हुई है, चंदा चोरी और चढ़ावे में घपला हिंदू धर्म और भगवान श्री राम के भक्तों की भावनाओं के साथ धोखा और खिलवाड़ है। 

डा. प्रमोद कुमार सिंह ने मांग करते हुए कहा कि यह चोरी सरकार के संरक्षण में होने के कारण इसके जिम्मेदार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश की तथाकथित डबल इंजन वाली सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार है, नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि सरकार जानबूझकर मुख्य आरोपी चंपतराय बंसल, नृपेन्द्र मिश्रा, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को बचा रही है। आरिफ खान ने आगे कहा कि जो राम को लाये थे उन्ही लोगों ने भगवान राम को लूट लिया।इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर, देवराज पांडेय, शैलेन्द्र यादव, कृष्णचंद निषाद, विजय वर्मा,अरुण शुक्ला, राकेश सिंह डब्बू, इरशाद खान,फैयाज हाशमी,आदिल शेख, सभासद शहनवाज मंजूर,साद खान, आकाश मौर्या, संदीप निषाद, अरविंद यादव,देवांश द्विवेदी, चंद्रशेखर निषाद, तौफीक अहमद, इकबाल हुसैन मुहम्मद ताहिर, इस्तेमाल खारुल, सभासद अबुजर शेख, साजिद मानू संतोष निषाद, रिजवान अली खान, मजहर आसिफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पदयात्रा का संचालन जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने किया।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!