Jaunpur News : सरकारी खलिहान भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम से कार्रवाई की मांग

Naya Savera Network
जौनपुर। बदलापुर तहसील क्षेत्र के राजेपुर गांव में सरकारी खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव निवासी रामप्रताप सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार आराजी संख्या 9मि/0.384 हेक्टेयर खलिहान भूमि पर कई लोगों ने पक्का निर्माण कर लिया है। लेखपाल की पैमाइश के बाद उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 67 के तहत वाद दर्ज किया गया था। इसके बाद बदलापुर तहसीलदार ने विभिन्न मामलों में 28 नवंबर 2023 को बेदखली के आदेश भी पारित किए थे।

रामप्रताप सिंह का आरोप है कि बेदखली आदेश जारी होने के बावजूद अब तक प्रशासन ने कब्जा नहीं हटवाया है। इससे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बरकरार है। उन्होंने जिलाधिकारी से अपने ही आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने, खलिहान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कब्जाधारकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

तिलकधारी महाविद्यालय, जौनपुर राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रबंधक प्रो. श्री प्रकाश सिंह अध्यक्ष - प्रबंध समिति प्रो. राम आसरे सिंह प्राचार्य की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!