Jaunpur News : केन्द्र व प्रदेश की सरकार पूरी तरह से विफल: डॉ. पल्लवी पटेल

Team NSN
मड़ियाहू में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सरकार पर जमकर बरसीं विधायक। 

जौनपुर-जनपद के मड़ियाहूं विधान सभा क्षेत्र में स्थित एक होटल में अपना दल कमेरावादी का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि को पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प गुच्छ, तलवार व महापुरुषों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।तथा कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यकारिणी कमेटी सहित विधान सभा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की समीक्षा भी किया गया।बता दें कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिराथू विधायक डॉक्टर पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आने वाले 2027 के विधान सभा चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ दिन-रात काम करना होगा। 

तथा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर अपना दल कमेरावादी की नीतियों और विचार धारा से लोगों को अवगत कराना होगा, ताकि अधिक से अधिक लोग दल की विचार धारा से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करें। मड़ियाहूं में आयोजित अपना दल कमेरावादी का कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का भी आह्वान किया। 

इस कार्यक्रम के दौरान सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए डॉ.पल्लवी पटेल ने कहा कि देश व प्रदेश में लूट,हत्या, चोरी,डकैती,दुराचार और भ्रष्टाचार जैसी घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार अपराध और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में पुरी तरह से विफल चल रही है। देश और प्रदेश का किसान, छात्र तथा मजदूर सरकार की नीतियों से पुरी तरह से परेशान हैं।देश व प्रदेश में हो रहा तमाम परीक्षाओं का पेपर लीक हो रहा है।

 पेपर लीक मामले में सरकार सिर्फ देश के युवाओं के साथ नाइंसाफी खुलेआम कर रही है।मंत्री के इस्तीफा देने से छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा वर्तमान सरकार सिर्फ अपनी नाकामी छिपा रही है। डॉक्टर पल्लवी पटेल ने यह भी कहा केन्द्र की सरकार पूरी तरह से परिक्षा कराने में विफल है। हालांकि दिल्ली में छात्रों के साथ हुई घटना पर जमकर केंद्र सरकार पर बरसी विधायक कहां की छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ करना भारतीय जनता पार्टी का एजेंडा बन गया है । विधायक ने यह भी कहा कि जिस प्रकार से दिल्ली में छात्रों व नौजवानों के ऊपर लाठी चार्ज करायी गयी।यह देश के लिए सबसे बड़ा दुर्भाग्य का दिन है। 

सरकार पर निशाना साधते हुए विधायक ने यह भी कहा की सरकार द्वारा राम मन्दिर के चन्दा चोरी के मामले के मुद्दे को भटकाने के लिए छात्रों के प्रर्दशन को लम्बा खिचा गया। ताकि लोगों का ध्यान राम मुद्दा चन्दा चोरी से भटकाने के लिए इतने दिन के बाद मंत्री से इस्टीफा दिलवाया गया तकी लोग राम मंदिर चन्दा चोरी मुद्दा भूल जाए। सरकार हमेशा यही कराती चली आ रही है। किसानों, नौजवानों और छात्रों एवं बेरोजगारों के मुद्दों पर हमेशा सरकर भाग खड़ा होती है। कार्यक्रम के दौरान दीनानाथ सरोज,अरविन्द कुमार पटेल,भावेश पटेल,संकल्प पटेल, नन्दलाल पटेल,मिठाई लाल,राम चन्द्र पटेल, रागिनी गौतम,हेमा पटेल, राजेश पटेल,गगन प्रकाश यादव, बृजेश पटेल, चंद्रेश पटेल,शेष नरायण पटेल,राम चन्द्र कन्नौजिया,हरिश खान,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन राम सिंगार पटेल व अध्यक्षता अवधेश सरोज ने किया।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!