Jaunpur News : भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक

Naya Savera Network
मड़ियाहूं, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल बेलवां की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक भोलानाथ शांति निकेतन इंटर कालेज बेलवा के प्रांगण में संपन्न हुई।बैठक के मुख्य अतिथि मंडल के प्रभारी डा अभिषेक रावत ने संगठनात्मक वृत्त लिया तथा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच आगामी कार्ययोजना को विस्तारपूर्वक रखा। उन्होंने सभी सेक्टर संयोजक प्रभारी और प्रवासियों से बूथ तक जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को शिक्षण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेन्द्र पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष राज कृष्ण शर्मा ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती, डिजीटल लर्निंग कार्यक्रम को करने,एक बृक्ष मां के नाम के तहत अधिक से अधिक बृक्ष लगाने और मन की बात कार्यक्रम को सभी लोगों को सुनने के लिए अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जगदीश चौहान और संचालन महामंत्री बिनोद यादव ने किया।इस अवसर पर सतीश सिंह, अरुण सरोज, प्रवीण पाण्डेय, संजीव गुप्ता, प्रवीण चौहान,संजय पाठक, अशोक मौर्या, बाबूराम यादव,सहित मंडल के पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी प्रवासी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!