Jaunpur News : मसनपुर-लेदुका-नौपेड़वा सड़क का होगा चौड़ीकरण

Team NSN
 
जौनपुर। मसनपुर से होते हुए लेदुका-नौपेड़वा तक जाने वाली सड़क का शीघ्र चौड़ीकरण होगा जिससे सफर सुरक्षित और आसान हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने 10.215 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 2063.52 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार कर मुख्यालय को भेज दिया है। प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो जाएगा। यह सड़क बदलापुर क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ने का काम करती है‌‌। यह सड़क बदलापुर का इकलौता सबसे लंबा बाईपास है जो वाराणसी-लखनऊ फोरलेन हाइवे के सिंगरामऊ से होकर नौपेड़वा में फोरलेन हाइवे से आकर मिलती है‌।
सड़क की खराब स्थिति के कारण राहगीरों, किसानों, छात्रों और व्यापारियों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में गड्ढों और जलभराव से आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है। दुर्घटनाओं की आशंका अलग से बनी रहती है।
क्षेत्रीय लोगों ने कई बार सड़क के लिए विधायक रमेशचंद्र मिश्र से भी आग्रह किया था‌। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग का सर्वे कर विस्तृत प्राक्कलन तैयार करते हुए मुख्यालय को भेज दिया है। सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि जिला मुख्यालय जाने वालों का सफर सुरक्षित और कम समय में पूरा हो सकेगा।

कृष्णा सिंह संपादक इंद्रा एक्सप्रेस, मीडिया प्रभारी - लोक चेतना जौनपुर, उत्तर प्रदेश की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं
डा. अनिल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष (मैनेजमेंट गुरु) स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन  की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं


प्रीति मिश्रा गट प्रमुख - शिवसेना बदलापुर महिला मंडल की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!