Jaunpur News : केयरटेकर पर लाखों के जेवर चोरी करने का मुकदमा

Team NSN

खुटहन, जौनपुर। बेसहूपुर गांव निवासी दुर्गविजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उनके केयरटेकर सरपतहां क्षेत्र के उसरा गांव निवासी मनोज उर्फ रामलेख के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही केयरटेकर फरार चल रहा है।
पीड़ित का आरोप है कि आंखों की समस्या के चलते उन्होंने अपने घर की देखभाल के लिए मनोज उर्फ रामलेख को केयरटेकर के रूप में रखा था। गत 16 जून को वह घर पहुंचे और आलमारी में रुपये रखने के लिए उसे खोला तो उसमें रखे पैतृक सोने-चांदी के जेवर गायब मिले। पीड़ित ने अपने केयरटेकर पर ही जेवर चोरी करने का संदेह जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन


कृष्णा सिंह संपादक इंद्रा एक्सप्रेस, मीडिया प्रभारी - लोक चेतना जौनपुर, उत्तर प्रदेश की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

डा. अनिल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष (मैनेजमेंट गुरु) स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन  की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!