जौनपुर। प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से मध्य प्रदेश के सीधी जिले से लापता 11 वर्षीय बालक की तलाश में सहयोग की अपील की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र के ग्राम पटपरा निवासी महेश विश्वकर्मा का 11 वर्षीय पुत्र अर्पित कुमार विश्वकर्मा पिछले कई दिनों से लापता है। परिजनों के अनुसार अर्पित सुबह करीब 9:30 बजे घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर स्थानीय थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई, फिर भी अब तक बालक का पता नहीं चल सका है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को अर्पित कुमार विश्वकर्मा के संबंध में कोई जानकारी मिले तो उसके पिता महेश विश्वकर्मा के मोबाइल नंबर 9324071768 अथवा 9516024280 पर तत्काल सूचना दें, ताकि बालक को सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।


,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%AB%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%E0%A4%B8%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%B0%E0%A4%BE%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%2010%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%82%20%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A0%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A2%E0%A5%87%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82.jpeg)