डोभी, जौनपुर। क्षेत्र के बजरंगनगर बाजार में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती, ओवरलोड के कारण बार-बार फीडर ट्रिप होने तथा अप्रैल माह से टूटे बिजली के तार को अब तक न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों और व्यापारियों ने बाजार में प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि रविवार रात फीडर ट्रिप होने से घंटों बिजली आपूर्ति ठप रही। उमस भरी गर्मी में पूरी रात लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि अप्रैल में आए आंधी तूफान के दौरान बिजली का तार टूट गया था, लेकिन चार महीने बीतने के बाद भी विभाग ने उसे नहीं बदला। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जुलाई माह में लगातार अघोषित विद्युत कटौती और तकनीकी खराबियों के चलते आमजन परेशान है। व्यापारियों का कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और टूटे तार को नहीं बदला गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से बिजली आपूर्ति नियमित करने, ओवरलोड की समस्या का स्थायी समाधान तथा अप्रैल से टूटे पड़े बिजली के तार को तत्काल बदलने की मांग की। प्रदर्शन में कृष्ण मोहन चौरसिया, राजकुमार विश्वकर्मा, राकेश सिंह, शिवम तिवारी, शिवदयाल जायसवाल, आशुतोष चौबे, संदीप जायसवाल, अबू हसन, दीपक जायसवाल, अंजुम शेख, तस्लीम शेख, मनीष जायसवाल, दीपू सेठ, आशीष सेठ, सुनील गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%AB%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%A8%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%E0%A4%B8%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%B0%E0%A4%BE%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%8B%2010%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%82%20%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A0%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A2%E0%A5%87%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82.jpeg)
