मछलीशहर, जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने के आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि मछलीशहर थाना पर पंजीकृत प्राथमिकी की धारा 352 बीएनएस व 67 ए आई टी एक्ट से संबन्धित आरोपी इन्द्रजीत सिंह पुत्र देवी प्रसाद निवासी सराय इस्माइल को गिरफ्तार किया गया है। उक्त पर आरोप है कि सोशल मीडिया पर क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों को गाली गलौज व अऩ्य आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने का आदी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय में भेज दिया है।
Jaunpur News : सम्मानित व्यक्तियों पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने वाला आरोपी गिरफ्तार
जुलाई 03, 2026
Tags
