Jaunpur News : मिशन सेफ फ्यूचर अभियान में 77 स्कूली वाहनों का चालान, 15 सीज

Naya Savera Network
जौनपुर। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जनपद में 1 से 15 जुलाई तक चलाए गए “मिशन सेफ फ्यूचर” अभियान के तहत स्कूली वाहनों की सघन जांच की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच में अनियमितता मिलने पर 77 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि 15 वाहनों को संबंधित थानों में सीज कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि बिना वैध परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र अथवा आवश्यक सुरक्षा उपकरणों के संचालित होने वाले स्कूली वाहनों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान रामपुर, खुटहन, चंदवक, मछलीशहर, मड़ियाहूं, केराकत, जफराबाद और लाइन बाजार थाना क्षेत्रों के सहयोग से चलाया गया। जिलाधिकारी ने फिटनेस और परमिट विहीन स्कूली वाहनों के संचालन पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबंधित विद्यालयों की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!