Jaunpur News : ननिहाल से प्रयागराज लौट रहे थे युवक की हादसे में गई जान

Jaunpur News : ननिहाल से प्रयागराज लौट रहे थे युवक की हादसे में गई जान
नया सवेरा नेटवर्क

मछलीशहर, जौनपुर। शनिवार को सराययुसुफ गांव में ननिहाल आए युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। युवक सराययुसुफ गांव ननिहाल से प्रयागराज अपने पिता के पास बाइक से वापस लौट रहा था तभी परसुपुर गांव स्थित हाइवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।

सारययुसुफ निवासी युवक के मामा बाबा रमेश यादव एडवोकेट ने बताया कि उनका भांजा सर्वेश उर्फ अंकुर (34) शनिवार को उनके घर आया था।वह रात में अपने पिता के पास झूसी प्रयागराज बाइक से जा रहा था।देर रात जब वह रायबरेली हाइवे पर स्थित परसुपुर गांव के पास पहुंचा था कि तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने धक्का मारा जिससे युवक घायल होकर गिर गया। वाहन घटना को अंजाम देकर मौके से भाग निकला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक दम तोड़ चुका था।शव को कब्जे में लेकर पुलिस वापस थाने पर  लौट आईं। रविवार को पिता उदयराज यादव निवासी थाना फतनपुर गांव कमासिन  की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।मृतक प्रयागराज किला में सर्विस करता था।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ