नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। थाना क्षेत्र के चंदवक पुरानी बाजार में महिला व भुलनडीह गांव में युवक के साथ हुई मारपीट की घटना में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चंदवक बाजार निवासी नीलू पत्नी राकेश सोनकर ने पुलिस को तहरीर दी।आरोप लगाया कि विगत सोमवार को हम मायके आयी थी। रात करीब 8 बजे मां बाहर किसी काम से चली गई।
इसी दौरान पड़ोसी राजेंद्रसोनकर,,महेंद्र सोनकर, अन्नू सोनकर व गुड्डू सोनकर आए और भाग जाने के लिए कहते हुए गाली गलौज करने लगे।मना करने पर लाठी डंडे से मारे जिससे सिर व शरीर के अन्य जगहों पर चोटें आई। यहां रहने पर जान से मारने की घमकी दी। इसके अलावा भुलनडीह गांव निवासी लियाकत अली ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह सोमवार रात को बाजार से घर वापस आ रहे थे। गांव में मस्जिद के पास पहुंचे ही थे कि तीन लोग घात लगाए खड़े थे जिसमें पड़ोस का नूर आलम भी था।तीनों मिलकर मुझे लाठी डंडे से मारा पीटा। सिर व शरीर के अन्य जगहों पर चोटें आई। पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |


0 टिप्पणियाँ