Jaunpur News: वरिष्ठ समाजसेवी जयप्रकाश सेठ के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित  घनश्यामपुर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं सम्मानित नागरिक जयप्रकाश सेठ (उम्र 77 वर्ष) के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं ग्रामीणों ने गहरा दुःख व्यक्त किया तथा उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा।

स्वर्गीय जयप्रकाश सेठ अपने सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी तथा जरूरतमंदों की सहायता के प्रति उनकी संवेदनशीलता ने उन्हें समाज में एक सम्मानित स्थान दिलाया। वे सदैव लोगों के सुख-दुःख में सहभागी रहते थे और समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर योगदान देते थे। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र ने एक ऐसे अभिभावक स्वरूप व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार स्वर्गीय सेठ ने अपने जीवन में सादगी, सेवा और संस्कारों को सर्वोच्च महत्व दिया तथा इन्हीं मूल्यों को उन्होंने अपनी आने वाली पीढ़ियों में भी स्थापित किया। अपने पीछे वे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र आनंद सेठ, राघवेंद्र सेठ, अरविंद सेठ, महेंद्र सेठ एवं सुरेंद्र सेठ सहित समस्त परिवार शोकाकुल है। नाती-पोतों से भरा उनका परिवार उनके आदर्शों एवं मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिए हुए है। उनके निधन पर पूर्व विधायक बाबा दुबे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, प्रवक्ता मयाशंकर  तिवारी, पत्रकार चंद्र प्रकाश तिवारी, लोलारक तिवारी, समाजसेवी संजय दुबे, प्रमोद तिवारी, संजय तिवारी, वीरेंद्र सिंह, समाजसेवी दयाशंकर तिवारी, मुन्ना तीर्थराज तिवारी, श्रवण तिवारी, सुनील गुप्ता, अनिल गुप्ता, राजेश तिवारी, दीपक हलवाई, शिवम हलवाई, गुलाब सेठ समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।


Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन