Jaunpur News : ग्राम रोजगार सेवक एक जुलाई को करेंगे विधानसभा घेराव, बैठक में बनाई गई रणनीति

Naya Savera Network
शिवपूजन पांडे
जौनपुर। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 01 जुलाई 2026 को लखनऊ में प्रस्तावित विधानसभा घेराव की तैयारियों के क्रम में विकास खण्ड महराजगंज के सभागार में जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौरसिया की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन अमरनाथ निषाद द्वारा किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौरसिया ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक वर्ष 2006 से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन आज भी संविदा व्यवस्था में कार्य करने को विवश हैं। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश के अनेक ग्राम रोजगार सेवकों का 12 से 14 माह तक का मानदेय बकाया है, जिससे उनके समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।उन्होंने बताया कि संगठन की प्रमुख मांगों में ग्राम रोजगार सेवकों को सहायक सचिव/ग्राम विकास सहायक के पद पर समायोजित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान करना, न्यूनतम ₹24,000 प्रतिमाह मानदेय निर्धारित करना, बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करना, मानव संसाधन नीति लागू करना तथा ईपीएफ, चिकित्सा सुविधा, अवकाश एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ उपलब्ध कराना शामिल है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक ग्रामीण विकास योजनाओं के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, इसलिए उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है। 

उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा पूर्व में अपनी मांगों के समर्थन में प्रदेश के सभी जनपदों से जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया था, किन्तु अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे प्रदेश के लगभग 36,000 ग्राम रोजगार सेवकों में व्यापक असंतोष एवं रोष व्याप्त है।उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में प्रदेश भर के ग्राम रोजगार सेवक 01 जुलाई 2026 को लखनऊ में विधानसभा घेराव करेंगे। इसके अतिरिक्त जवाहर भवन, इंदिरा भवन, भाजपा कार्यालय, चारबाग रेलवे स्टेशन तथा राजभवन गेट सहित विभिन्न स्थानों पर लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में संतोष मिश्रा, मूलचंद सरोज, राजकुमार, सूर्यलाल, उमर, राम आसरे, पिंटू गौतम, प्रमोद कुमार, संजू वर्मा, संगीता पटेल, गीता यादव, सुनीता पाल, शिल्पा पटेल, सुमन मौर्य सहित अन्य पदाधिकारियों एवं ग्राम रोजगार सेवकों ने अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!