Jaunpur News: 5 जून को मछलीशहर में आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम

Naya Savera Network

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उपायुक्त, राज्यकर खण्ड-4, जौनपुर वरूण कुमार त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार राज्यकर विभाग द्वारा 05 जून को राज महल पैलेस, जंघई रोड उमराना मछलीशहर में “व्यापारी संवाद कार्यक्रम” आयोजित हुआ। 

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की मंशा के अनुरूप प्रत्येक खंड स्तर पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों का उद्देश्य व्यापारियों, उद्यमियों एवं अन्य हितधारकों के साथ संवाद स्थापित कर जीएसटी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाना है।

डिप्टी कमिश्नर राज्यकर, खण्ड-4, जौनपुर वरुण कुमार त्रिपाठी ने रिर्टन फाईलिंग, ई-फाईलिंग पंजीयन संबधी लाभ जीएसटी 2.0 से संबधित कर सुधार तथा जीएसटी के संबध में शासन की प्राथमिकताओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राज्य कर विभाग की प्राथमिकता केवल राजस्व संग्रह तक सीमित नहीं है, बल्कि जीएसटी करदाताओं को विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक करना तथा उनके समक्ष आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करना भी है। उन्होंने कहा कि व्यापारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने, पंजीकरण आधार का विस्तार करने तथा जीएसटी 2.0 के अंतर्गत किए गए महत्वपूर्ण सुधारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। 

सहायक आयुक्त राम निवास पाण्डेय द्वारा व्यापारी दुर्घाटना बीमा योजना, समाधान योजना एवं ईंट भट्ठे से संबधित व्यापारियों के लिए निर्धारित व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। राज्यकर अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने रिर्टन फाईल में आने वाली समस्याओं के निराकरण के सुझाव दिये। व्यापार संघों द्वारा समय से रिर्टन दाखिल करने व राजस्व संग्रह में सक्रिय योगदान देने का आश्वासन  दिया गया तथा वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय  परिस्थतियों में सरकार की ओर उठाये गये सभी कदमों का समर्थन करने का आहृवान किया गया। इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिरीश कुमार गुप्ता, महामंत्री संतोष जायसवाल, शिशिर गुप्ता, जितेन्द्र निगम, राकेश जायसवाल, मनोज जायसवाल, दशरथ विश्वाकर्मा, विजय उमर वैश्य, राजेश उमर वैश्य, राजेश गुप्ता, जीवन लाल अग्रहरि, राजेन्द्र कुमार, अनि उमर वैश्य सहित व्यापरिक संगठनो के अन्य पदाधिकारीगण, वरिष्ठ अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट तथा भारी संख्या  में व्यापारी सदस्यों की उपस्थति रही।



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!