नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। क्रीड़ा अधिकारी ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग उ0प्र0 एवं उ0प्र0 बॉक्सिंग संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक/बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन क्रमशः दिनांक 10 से 13 जून, 2026 एवं दिनांक 15 से 18 जून, 2026 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सहारनपुर में किया जा रहा है। उक्त के क्रम में जनपद जौनपुर के सब जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग खिलाड़ियों का जनपदीय चयन/परीक्षण 06 जून 2025 को पूर्वान्ह 10.00 बजे से इन्दिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जायेगा। जनपद स्तर पर चयनित सब-जूनियर बालक/बालिका बॉक्सिंग खिलाड़ी ही 08 जून, 2026 को आयोजित मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स, जो डॉ0 सम्पूर्णानन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा, वाराणसी में अपरान्ह 01.00 बजे से किया जायेगा, में प्रतिभाग करेंगे। मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स उपरान्त मण्डल की टीम का गठन किया जायेगा, मण्डल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। उक्त प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक/बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनकी जन्मतिथि 01 जनवरी 2012 से 31 दिसम्बर 2026 मध्य हो। आयु से सम्बन्धित मूल अभिलेख चयन/परीक्षण के समय प्रस्तुत करना होगा। भार वर्ग निम्नानुसार है-सब-जूनियर बालक बॉक्सिंग भार वर्ग- 33-35, 35-37, 37-40, 40-43, 43-46, 46-49, 49-52, 52-55, 55-58, 58-61, 61-64, 64-67, 67-70, 70+किग्रा0 सब-जूनियर बालिका बॉक्सिंग भार वर्ग- 31-33, 33-35, 35-37, 37-40, 40-43, 43-46, 46-49, 49-52, 52-55, 55-58, 58-61, 61-64, 64-67, 67 किग्रा0 है।
| विज्ञापन |
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
0 टिप्पणियाँ