नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। भारत सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून 2026 तक संचालित समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद के प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी के द्वितीय दिवस का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में संपन्न हुआ। सूचना विभाग द्वारा स्थापित ‘सेल्फी विद पीएम’ सेल्फी प्वाइंट पर अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक फोटो खिंचवाकर कार्यक्रम में सहभागिता की।
पर्यटन, स्वास्थ्य, पशुपालन, मत्स्य एवं अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अधिकारियों ने अवलोकन किया। विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सूचना सामग्री, पुस्तिकाएं एवं पम्पलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक विभाग के पंजीकृत कलाकार काजल एवं उनकी टीम द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
![]() |
| विज्ञापन |




0 टिप्पणियाँ