Mumbai News : उत्तर भारतीय स्नेह सम्मेलन में दिखा उत्तर भारतीयों का शक्ति प्रदर्शन

Naya Savera Network

शिवपूजन पांडे @  नया सवेरा 

मुंबई। उत्तर भारतीय स्नेह सम्मेलन, उत्तर भारतीयों से संवाद कार्यक्रम में स्थानीय शिवसेना विधायक प्रकाश दादा सुर्वे, मुंबई महानगरपालिका के वर्तमान उपमहापौर संजय घाडी, शिवसेना नेता संजय निरुपम  की गरिमामयी उपस्थिति में उत्तर भारतीय समाज का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर शिवदयाल मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के सम्मानित साथियों ने शिवसेना में प्रवेश कर संगठन को मजबूती प्रदान की। साथ ही मनसे एवं अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े अनेक कार्यकर्ताओं ने भी शिवसेना के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विकासवादी दृष्टिकोण पर विश्वास व्यक्त करते हुए शिवसेना का दामन थामा। 

उत्तर भारतीय समाज के इस विशाल समर्थन और सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि शिवसेना के प्रति समाज का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नवप्रवेशित साथियों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को नई दिशा देने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर उत्तर भारतीय सेना के महाराष्ट्र अध्यक्ष गुलाब दुबे, मुंबई अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, विभाग प्रमुख राम यादव, विभाग प्रमुख मनोहर देसाई, विभाग प्रमुख मीना ताई, संजना ताई  समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति की तरफ से राजेश मिश्रा, अमित पांडे, राजेश मौर्य, संतोष जायसवाल रवि पाठक सुभाष तिवारी ने आगंतुकों का स्वागत सम्मान किया। अंत में शिवदयाल मिश्रा ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।



Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!