सारनाथ महादेव पर आयोजित हुआ हवन पूजन
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। मल्हनी भाजपा परशुरामपुर मंडल के उतरेजपुर गांव में ऐतिहासिक सारनाथ महादेव मन्दिर परिसर में बुधवार को मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्र की अगुआई में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष के सफलत कार्यकाल पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक कर पूजन अर्चन हवन पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। अध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्र ने कहा कि यह 12 वर्ष गवाह बन गया कि जब नीतियां स्पष्ट हों, इरादे नेक हों और नेतृत्व मजबूत हो, तो देश हर चुनौती को पार कर जाता है। जिला मंत्री द्वय डॉ. देवी प्रसाद एवं परविंदर चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।जिला मिडिया प्रभारी भाजपा किसान मोर्चा आशुतोष कुमार उपाध्याय ने भारत की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। इस दौरान आचार्य आशुतोष मिश्र, संजय शुक्ला द्वारा मंत्रोच्चार कर हवन पूजन कराया गया। इस मौके पर दीपक उपाध्याय, निलेश पाण्डेय, पवन शर्मा, सिद्धांत यादव, दिवाकर यादव आदि लोग मौजूद रहें।
| Advt |


0 टिप्पणियाँ