Jaunpur News : दियावा महादेव परिसर में भाजपा की संगोष्ठी, उपलब्धियों पर चर्चा

Naya Savera Network

चेतन सिंह @  नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे 'बारह साल बेमिसाल' अभियान के तहत बुधवार को क्षेत्र के दियावा महादेव मंदिर परिसर में विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्मदेव तिवारी रहे, जबकि कार्यक्रम का संयोजन विधानसभा महामंत्री अभिषेक रावत ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार के बारह वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना और गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिन्हें जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी चर्चा की गई। वही संगोष्ठी शुरू होने से पूर्व परिसर में किसी बात को लेकर मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों और कुछ कार्यकर्ताओं के बीच थोड़ी देर गहमागहमी का माहौल रहा। हालांकि वरिष्ठ पदाधिकारियों के समन्वय के बाद स्थिति सामान्य हो गई और कार्यक्रम निर्धारित रूप से संपन्न हुआ।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह, राजेश सिंह, जितेंद्र कुमार दुबे, विशाल शुक्ला, अजय सिंह, रमेश दुबे, सुशील मिश्रा, इंद्रेश तिवारी, रणजीत चौहान, हरिश्चंद्र मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!