Jaunpur News: अस्पतालों में वृक्षों का होना तीमारदारों के लिए साबित होता है सकूनदेह: अरुण

Naya Savera Network

पौधारोपण कर प्रदूषण मुक्त बनाने का लिया गया संकल्प

 नया सवेरा नेटवर्क

​केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक अरुण कुमार कनौजिया व जिला पंचायत प्रतिनिधि डॉ पप्पू सरोज ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर अस्पताल परिसर को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया। साथ ही कहा कि पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए। अस्पताल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर पौधों का होना मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए भी सकूनदेह साबित होता है। इस अवसर पर चीफ फार्मासिस्ट सुनील सिंह, रणजीत जैसवार, हरिवंश राम, लैब टेक्नीशियन प्रमोद और वार्ड ब्वॉय राम सिंगार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!