Jaunpur News: पटना कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का सिटी स्टेशन पर होगा ठहराव

Naya Savera Network

राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव की पहल पर जनपद वासियों को मिली बड़ी सौगात

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। प्रदेश के खेल व युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव की पहल पर जनपद वासियो को केंद्रीय रेल मंत्री ने एक बड़ी सौगात दी है। पटना से कोटा को जाने वाली पटना कोटा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव अब जौनपुर के सिटी रेलवे स्टेशन पर भी होगा। जनता लंबे समय से इस ट्रेन के ठहराव के लिए मांग कर रही थी। इसे गंभीरता को देखते हुए राज्यमंत्री ने पिछले दिनों दिल्ली में भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उक्त ट्रेन के जौनपुर सिटी स्टेशन पर ठहराव करने का आग्रह किया था।

 बीते 18 मई को राज्यमंत्री ने पुनः रेल मंत्री से मिलकर अपनी मांग दोहराई। जिस पर रेल मंत्री  ने जौनपुर सिटी स्टेशन पर गाड़ी संख्या 13239/13240 पटना - कोटा एक्सप्रेस ठहराव की  स्वीकृत प्रदान कर दी।अब शीघ्र ही पटना कोटा एक्सप्रेस का ठहराव जौनपुर सिटी स्टेशन पर होगा।   यह जानकारी राज्यमंत्री के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने दी। कहा कि सिटी स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव होने से यात्रियों को सहूलियत के साथ रोजगार कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी।


प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!