नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। पिलकिछा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े समस्त उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि शनिवार को 10 एमबीए का पावर परिवर्तक स्थापित किया जाना है। इसके अलावा अन्य उपकरणों के मरम्मत कार्य के चलते निर्धारित अवधि सुबह 6 बजे से रात 8 तक में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग द्वारा कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि इस दौरान आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए बिजली पर निर्भर उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। विभाग ने यह भी बताया कि अनुरक्षण कार्य विद्युत व्यवस्था को अधिक सुचारु एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से कराया जा रहा है।
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
%20%F0%9F%94%AC%20Scien.jpg)
0 टिप्पणियाँ