जौनपुर। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से खेतासराय थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरीन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत सभी के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में चालान किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक भोलानाथ सिंह, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, एसआई गुलाब चंद्र, हेड कांस्टेबल विपिन पांडेय, कांस्टेबल शैलेश यादव, आरक्षी आदित्य तिवारी तथा कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे।
