Jaunpur News :जौनपुर सिटी स्टेशन पर रुकी पटना-कोटा एक्सप्रेस, राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दिखाई हरी झंडी

Naya Savera Network

जौनपुर। जौनपुर के रेल यात्रियों के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जौनपुर सदर विधायक गिरीश चंद्र यादव तथा राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने शुक्रवार सायं 5:41 बजे जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर इस महत्वपूर्ण ट्रेन का नियमित ठहराव औपचारिक रूप से शुरू हो गया। ट्रेन रवाना होने के बाद राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव इसी ट्रेन से लखनऊ के लिए प्रस्थान भी किए।
इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि यह जौनपुर के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पटना-कोटा एक्सप्रेस का ठहराव क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे रेल मंत्रालय ने स्वीकृति देकर पूरा किया है। इससे जौनपुर का सीधा रेल संपर्क राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई प्रमुख शहरों से मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि अब जौनपुर के छात्रों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को कोटा, आगरा, मथुरा और भरतपुर जैसे महत्वपूर्ण शहरों के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध होगी। विशेष रूप से कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों, आगरा घूमने जाने वाले पर्यटकों तथा मथुरा के बांके बिहारी मंदिर एवं मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को इस ट्रेन से काफी सुविधा मिलेगी।

राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार में जौनपुर के विकास को नई गति मिली है और रेलवे के क्षेत्र में लगातार नई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार गाड़ी संख्या 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस प्रतिदिन शाम 5:41 बजे जौनपुर सिटी स्टेशन पहुंचेगी तथा 5:43 बजे रवाना होगी। वहीं 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस प्रतिदिन दोपहर 12:35 बजे पहुंचेगी और 12:37 बजे प्रस्थान करेगी।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, स्टेशन अधीक्षक, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. रामसूरत मौर्य, सारिका सोनी, अजय सिंह, मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मनीष श्रीवास्तव, कमलेश निषाद, अमित सिंह वत्स, मनोज वत्स, माधुरी गुप्ता, ब्रह्मेश शुक्ला, आशीष गुप्ता, राजकेसर पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, विकास, नंदलाल यादव, संतोष मौर्य, संदीप श्रीवास्तव सहित रेलवे अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!