Jaunpur News : सिंचाई मशीन चोरी में नामजद एक आरोपी गिरफ्तार

Naya Savera Network

चेतन सिंह @ नया सवेरा

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव में खेत में लगी सिंचाई मशीन की बैटरी और अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को चोरी की बैटरी के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। गांव निवासी राहुल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मीरगंज थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासी साहबलाल गौतम तथा दाऊदपुर (कोटिया) निवासी सचिन यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि दोनों ने खेत में स्थित सिंचाई मशीन के कमरे का ताला तोड़कर बैटरी, स्टार्टर केबल, मोटर केबल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। विरोध करने पर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार तड़के बरसठी रेलवे फाटक के पास से साहबलाल गौतम को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की एक बैटरी बरामद हुई। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 331(4), 305(ए), 115(2), 352 व 351(3) के तहत विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया है। दूसरे नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है।



SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!