Jaunpur News : गोमती नदी में मिला नाबालिग लड़की का शव

Naya Savera Network

रतन लाल आर्य @  नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोहड़ा सुल्तानपुर गांव में गुरुवार की शाम गोमती नदी से एक नाबालिग लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार सुबह नदी में स्थानीय लोगों उतराया शव देखते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही बक्शा पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच और शव को नदी से बाहर निकाल आसपास के गांवों के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है।

हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि गोमती नदी में शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर कोहड़ा सुल्तानपुर में लगभग 10 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव कब्जे में लिया गया। उन्होंने बताया कि शव एक-दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल के शव गृह भेज दिया।


Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!