Jaunpur News: युवक का शव फंदे से लटका मिला

Naya Savera Network


मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भौंरास गांव में रविवार सुबह एक 43 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

भौंरास गांव निवासी सूबेदार यादव का शव उनके कमरे की छत में लगे हुक से गमछे के सहारे लटका मिला। सुबह जब परिवार के एक सदस्य की नजर कमरे पर पड़ी तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया तथा पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों ने बताया कि सूबेदार यादव का काफी समय से मानसिक बीमारी का उपचार चल रहा था। उनके परिवार में दो पुत्र देवेश और सुयश हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!