Trending

Jaunpur News : गुरुक्षेत्र फाउंडेशन के सदस्यों ने पिलाया राहगीरों को शरबत

Naya Savera Network
रतन लाल आर्य
बक्शा, जौनपुर। भीषण पड़ रही गर्मी के बीच गुरुक्षेत्र फाउंडेशन द्वारा शनिवार को बक्शा विकास खण्ड के कुल्हनामऊ तिराहे पर निःशुल्क पेयजल राहत शिविर लगाया। शिविर में राहगीरों, श्रमिकों, रिक्शा एवं ई-रिक्शा चालकों सहित आम नागरिकों को शीतल रूह अफजा शरबत, पिलाया तथा आवश्यकतानुसार ओआरएस का पैकेट वितरित किया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस सेवा अभियान का लाभ उठाया।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि भीषण गर्मी के पूरे मौसम में यह जनसेवा अभियान शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा अन्य जरूरतमंद क्षेत्रों में राहत शिविर लगाकर लोगों को मौसम के अनुरूप आवश्यक सहायता कर पुण्य का काम किया गया। साथ ही लू से बचने के लिए लोगों को सावधान किया जा रहा है।इस अवसर पर विमलेश उपाध्याय, शुभम चतुर्वेदी, मानवी सिंह, अन्वेशा सोनकर, सक्षम पटेल, पवन प्रकाश, अमन राज, नितेश यादव, शिवम चतुर्वेदी, अनीश मिश्रा एवं अनुराग उपाध्याय सहित फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग किया।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!