मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे "सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण" जनसंपर्क अभियान के तहत रविवार को पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने नगर कोतवाली क्षेत्र के वरिष्ठ सर्राफा व्यवसायियों से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का संकल्प लगातार मजबूत हो रहा है तथा देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान कृपाशंकर सिंह ने जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमर जौहरी, संरक्षक अशोक कुमार बैंकर्स एवं संरक्षक उमाशंकर सेठ को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
जनसंपर्क कार्यक्रम में कृष्णकांत सेठ (बचाऊ सेठ), अशोक सेठ, रामदास सेठ, अश्विनी बैंकर्स, अनिल कुमार वर्मा, अनिल कुमार सेठ, रमाशंकर सेठ, अनु सेठ, सोनू सेठ, राजू सेठ, राजेंद्र सेठ सहित बड़ी संख्या में सर्राफा व्यवसायी उपस्थित रहे।
| Advt |
