Jaunpur News: जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर कि गई चर्चा

लोगो ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक प्रयासों को बताया आवश्यक 

 नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नाऊपुर गांव में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था की "मेरी मुस्कान" परियोजना के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा की गई।साथ ही उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर फिल्ड कॉर्डिनेटर सविता,अनीता,नीरज,करिश्मा व समुदाय से सज्जो, रज्जो,सानिया,शकीला,रफ्तार,शबा नजरिन व रिजवाना समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। 


किशोरी व महिलाओं ने रैली निकाली दिया संदेश


इसके उपरांत पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में किशोरियों एवं महिलाओं ने “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ”,“हरियाली है जीवन का आधार” तथा “स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन” जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए थाना गद्दी पुलिस चौकी पर पहुंचकर संपन्न हुई।वहां मौजूद समुदाय के लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक प्रयासों को आवश्यक बताया।


दिवाल लेखन का हुआ आयोजन


 किशोरियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर दीवार लेखन (वॉल राइटिंग) भी किया गया। किशोरियों ने गांव के प्रमुख स्थानों पर प्रेरणादायक संदेश एवं स्लोगन लिखकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। दीवार लेखन के माध्यम से स्वच्छता, वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया गया।इस दौरान सभी प्रतिभागियों को डाबर जूस वितरित किया गया।


स्वच्छता बनाए रखने के लिए कचरा प्रबंधन की आदतों को अपनाए:बंदना


समापन सत्र में मेरी मुस्कान की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर बंदना ने कहा कि केवल पौधरोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने समुदाय से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरा प्रबंधन की अच्छी आदतों को अपनाने की जरूरत है।


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ