प्राथमिक विद्यालय व मानसरोवर तालाब पर किया गया पौधारोपण
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत,जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के छितौना गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय व मानसरोवर तालाब परिसर पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में पौधों के योगदान को बताते हुए पौधों की सुरक्षा के लिए संकल्प लिया गए।इस बाबत विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है। पेड़ों की अंधाधुंध कटान के कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। इसका असर है कि प्राकृतिक आपदाएं बढ़ी हैं।
वही पूर्व फौजी व प्रधानपति सुभाष यादव ने कहा कि जीवन के लिए पौधारोपण जरूरी कदम है, भूमि को हरा भरा रखने के लिए व जीवन सुरक्षित रखने के लिए पौधारोपण जरूरी कदम है।इस अवसर पर संजय सरोज,राधे बनवासी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |



0 टिप्पणियाँ