Jaunpur News : घटना के 40 घण्टे बाद मृतक अजय के शव की अंत्येष्टि को तैयार हुई पत्नी

Naya Savera Network

रात्रि में पहुँचे पूर्व सांसद एवं सुबह पहुँचे के समझाने पर मांने परिजन

रतन लाल आर्य @  नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कौली गांव में ग्राम समाज की जमीन को लेकर बीते बुधवार की रात्रि हुई हत्या मामलें में मृतक अजय सिंह का शव घटना के 40 घण्टे बाद पत्नी द्वारा अंत्येष्टि को तैयार होने पर शुक्रवार को प्रशासन ने राहत की सांस ली। मृतक के घर देर रात्रि पहुँचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह एवं सुबह पहुँचे महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह के समझाने एवं आश्वासन देने पर परिजन शव के अंत्येष्टि के लिए तैयार हुए तो प्रशासन ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद एसडीएम सदर योगिता सिंह एवं सीओ सदर देवेश सिंह ने कार्यवाही का पूरा भरोसा दिलाया।

घटना के बाद पोस्टमार्टम पश्चात शव के घर पहुँचने पर पत्नी शशिबाला सिंह ने आरोपियों पर त्वरित कार्यवाही एवं ग्राम समाज की अवैध भूमि पर आरोपियों के मकान पर बुलडोजर कार्यवाही की मांग को लेकर पति के शव की अंत्येष्टि से इंकार कर दी। प्रशासन के तमाम प्रयास के बाद भी परिजन नही मांगे। अर्धरात्रि पहुँचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने मृतक अजय की पत्नी को मदद का भरोसा दिलाया। सांसद ने अस्पताल में इलाजरत बेटे आकृति सिंह का खर्च वहन करने एवं उसके पठन पाठन का भरोसा दिलाते हुए डीएम एसपी से बात की।

सुबह करीब दस बजे मृतक के घर पहुँचे महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने पीड़ित महिला एवं मृतक के बड़े भाई रमेश सिंह को सरकारी योजनाओं एवं पूरी मदद करने का भरोसा दिलाते हुए शव के अंत्येष्टि को राजी किया। उन्होंने कहा कि आरोपी कोई नही बचेगा पूरी मदद की जाएगी। मौके पर मौजूद एसडीएम सदर योगिता सिंह ने एवं सीओ सदर देवेश सिंह ने विवादित ग्राम समाज की भूमि को राजस्वकर्मियों से चिन्हित करवाते हुए कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा नेता सतीश सिंह, श्यामराज सिंह, वीरेन्द्र सिंह, प्रधान अभिषेक सिंह, जयशंकर पाल, शिवश्याम सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें।



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!