नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग-233 के केराकत तहसील क्षेत्र में 16 किमी अधूरे सड़क निर्माण के कारण आए दिन गंभीर सड़क दुर्घटनाएँ हो रही हैं। एक दशक में 500 से अधिक लोगों की असामयिक मृत्यु हो चुकी है, तथा अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए 14 जून को चंदवक स्थित अम्बेडकर प्रतिमा स्थल से कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इसकी सूचना पूर्वांचल किसान संगठन ने पत्रक के माध्यम से उपजिलाधिकारी सुनील कुमार को दी है। कार्यक्रम के आयोजक पूर्वांचल किसान संगठन के अध्यक्ष अजीत सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कैंडल मार्च 14 जून को सायं 7 बजे चंदवक के गाजीपुर रोड स्थित अंबेडकर की प्रतिमा से चलकर गांधी पार्क में समाप्त होगी।
संगठन क्षेत्र के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा सुरक्षित एवं पूर्ण सड़क निर्माण की जनहित की मांग को मजबूती प्रदान करें।
| Advt |