Trending

Jaunpur News: पोस्टमार्टम पश्चात करीब 12 घण्टे बाद परिजनों ने सुमित का किया अंत्येष्टि

Naya Savera Network

सुबह मृतक के घर पहुँचे सीओ सदर ने परिजनों को सख्त कार्यवाही का दिया भरोसा

बक्शा, जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के देवरिया (लेदुका) गांव में सोमवार की रात्रि करीब 11 बजे मनबढ़ों द्वारा बल्ली से की गई निर्मम पिटाई से मृत सुमित कुमार सिंह का शव घर पहुँचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। चीख पुकार के बीच मां नूतन सिंह अपने छोटे बेटे की मौत पर दहाड़े मारकर रो रही थी। सुबह होते-होते सैकड़ो की भीड़ सुमित के घर पहुँच गयी। उधर निर्मम पिटाई से आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के लिए क्षेत्राधिकारी सदर परमानन्द कुशवाहा एवं सीओ बदलापुर व थानाध्यक्ष बदलापुर व तेजीबाजार की टीम मौजूद रही। ग्रामीणों ने घटना में तीन नामजद के अलावा एक अन्य आरोपी को भी हत्या आरोपी बनाने की मांग रखी तथा कड़ी कार्यवाही की मांग रखी। सीओ सदर परमानन्द कुशवाहा ने परिजनों एवं ग्रामीणों को सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही का भरोसा दिलाया। परिजन करीब 11 बजे शव को रामघाट पर अंत्येष्टि करने के लिए रवाना हुए तो पुलिस ने राहत की। रामघाट पर पहुँचे पिता नीरज सिंह गुड्डू ने मुखाग्नि दी।



उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!