Jaunpur News : घर के अंदर फंदे से लटका मिला किशोर का शव

Naya Savera Network

चेतन सिंह @  नया सवेरा 

बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के पदुमपुर गांव स्थित शहाबपुर में सोमवार शाम एक किशोर का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गांव निवासी शीतला प्रसाद शुक्ला के अनुसार सोमवार शाम वह अपने वृद्ध पिता को लेकर परियत बाजार गए थे। घर पर उनका 17 वर्षीय पुत्र शनि शुक्ला अकेला था। इसी दौरान गांव के लोगों ने सूचना दी कि शनि घर के अंदर फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। परिजनों के अनुसार किशोर पूर्व में भी आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास कर चुका था। मामले में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!