Jaunpur News : एडवोकेट उर्वशी सिंह को 'नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड' से सम्मानित

Naya Savera Network
मानव सेवा, रक्तदान जागरूकता और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान
जौनपुर। जनपद की प्रख्यात सोशल एक्टिविस्ट एवं अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष एडवोकेट उर्वशी सिंह को सामाजिक सरोकारों, मानव सेवा, रक्तदान जागरूकता और जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लखनऊ में आयोजित 'संवेदनाझ2' नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड समारोह में 'नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड-2026' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड की मान्यता के साथ प्रदान किया गया।

यह सम्मान समारोह इंटरनेशनल ब्लड डोनेशन एंड अवेयरनेस कैंपेन के अंतर्गत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, शहीद पथ, लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित हुआ। समारोह में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, राज्यमंत्री विरजा कुमार गोयल, संदीप बंसल सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने उर्वशी सिंह को सम्मानित किया।

उर्वशी सिंह वर्तमान में महिला थाना जौनपुर में पारिवारिक विवादों का आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से समाधान कर बिखरते रिश्तों को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। वहीं, अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के माध्यम से वे लंबे समय से रक्तदान जागरूकता, जरूरतमंदों की सहायता, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सामाजिक जागरूकता अभियानों का सफल संचालन कर रही हैं। उनके नेतृत्व में संस्था ने जनहित और मानव सेवा से जुड़े अनेक कार्यों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद उर्वशी सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं, समाजसेवियों और सहयोगियों का सम्मान है, जो मानव सेवा के इस अभियान में निरंतर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी समाजहित और जनसेवा के कार्य पूरी निष्ठा के साथ जारी रहेंगे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!