चेतन सिंह
बरसठी,जौनपुर। जामुन तोड़ने को लेकर हुए विवाद में मां-बेटी की पिटाई करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गहली गांव निवासी पुतूला देवी पत्नी बजरंगी सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 23 जून को गांव के ही कलंदर पुत्र मकोई सरोज और उसकी पत्नी नीलम से जामुन तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पुत्री सोनी को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची पुतूला देवी की भी पिटाई कर दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि जाते समय आरोपितों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर कलंदर और नीलम के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2), 352 तथा 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

