Jaunpur News : मड़ियाहूं में विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Naya Savera Network
जौनपुर के मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने रविवार की सुबह करीब 9  बजे अपने जनसंपर्क कार्यालय पर जनसुनवाई कर क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिए।

विधायक डॉ. पटेल ने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक नागरिक की शिकायत का पारदर्शी और उत्तरदायी व्यवस्था के तहत शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा। 
जनसुनवाई के दौरान सुनील पटेल, सार्जन, रमेश, दिनेश, सुनील यादव सहित अन्य कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!