Jaunpur News : पीएचसी में फिर घुसा नाले का गंदा पानी, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

Naya Savera Network
जौनपुर। जलालपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) रविवार की सुबह करीब 9 बजे एक बार फिर नाले के गंदे पानी से जलमग्न हो गया। अस्पताल परिसर में बदबूदार पानी भर जाने से मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण मरीजों को ओपीडी तक पहुंचने और दवा लेने में कठिनाई हुई, जिससे मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठने लगे। महिमापुर निवासी राकेश विश्वकर्मा ने बताया कि अस्पताल परिसर में गंदा पानी भरा होने के कारण इलाज के लिए ओपीडी तक पहुंचना मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और कई शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो सका है। अस्पताल में प्रसव कक्ष होने के कारण भर्ती महिलाओं और अन्य मरीजों को भी गंदगी व बदबू के बीच रहना पड़ रहा है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण के बाद नाले का पानी अस्पताल परिसर में आने लगा है। वहीं सीएचसी रेहटी के अधीक्षक डॉ. आलोक सिंह ने कहा कि पिछले चार वर्षों से इस समस्या की शिकायत प्रशासन से की जा रही है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया है।

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!