Jaunpur News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Naya Savera Network
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा जनपद में लंबित एवं महत्वपूर्ण अभियोजन प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पॉक्सो अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, गोवध निवारण अधिनियम, भू-माफियाओं के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई सहित अन्य महत्वपूर्ण मामलों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि गंभीर प्रकृति के मामलों में शासन की मंशा के अनुरूप सशक्त एवं प्रभावी पैरवी की जाए, ताकि दोषियों को अधिकतम सजा दिलाई जा सके। उन्होंने सभी शासकीय अधिवक्ताओं को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में पूरी तैयारी एवं समुचित साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय में प्रभावी पक्ष प्रस्तुत करें तथा अभियोजन कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस एवं अभियोजन विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पैरवी सुनिश्चित करें, जिससे अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हो तथा कानून-व्यवस्था और न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!